Saturday 7 September 2019

दो कदम था तू दूर / कवयित्री - मंजु गुप्ता

चंद्रयान मिशन पर कविता 

(मुख्य पेज पर जाइये -   bejodindia.blogspot.com /  हर 12 घंटों पर देखिए -  FB+ Watch)



मचल -मचल कर 
पुलक - पुलक कर 
उत्साह उमंग भर 
चला चन्द्रयान है।

  ये विज्ञान का प्रकाश 
 इसरो, जग की आस
   गया  आकाश के  पास 
  चाँद  के जहान है।

 चंदा ! तू ईद का पर्व 
 कभी तू चौथ  का गर्व
  ले लक्ष्य - संकल्प सर्व
   ये शाने- हिंदुस्तान  है।

  दो कदम था तू  दूर  
टूटा विक्रम शरूर 
  रजनी  आयी  जरूर 
कल को विहान है।
...
कवयित्री - डॉ. मंजु गुप्ता 
पता - वाशी, नवी मुंबई 
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल - editorbejodindia@yahoo.com