Thursday 10 October 2019

मनु कहिन (12) - मेरे घर का पता

आपके घर का पता !


(मुख्य पेज पर जाइये -   bejodindia.blogspot.com /  हर 12 घंटों पर देखिए -  FB+ Today)



आपके घर का पता ?
ओह! आपके न चाहने पर भी बदलता ही रहता है। 
आम आदमी का पता है ये! फितरत इसकी बदलने की है।

अब, देखिए न! जो पता पहले एक अदद कार के शो रुम के सामने का था, कुछ समय के अंतराल पर बदल कर किसी और कार के शो रुम के बगल का हो गया।

कुछ ही समय तो बीता होगा भाई, वो पुनः एक बदलाव के साथ, अस्पताल के सामने हो गया। 

चलिए, बात यहीं पर अगर खत्म हो जाती। नही! बिल्कुल नही। उसे फिर बदलना था ! अब  उसका नाम एक बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर के साथ जुडऩे लगा। साथ ही साथ एक बैंक ने भी उसमें घुसपैठ कर ली। 

पता नही, कब तक! आखिर, कब तक यह बदलाव जारी रहेगा। अब तो लोगों को घर का पता बताने मे भी सावधानी बरतनी पड रही है। कहीं लोग यह न पूछ बैठे, "बहुत घर बदलते हो यार!" 

अब  किस-किस को बताऊँ अपना नया @ घर यानी अपने बदले हुए घर का पता?

काश! एक बडा सा  अदद बंगला बनाया होता! शायद तब वो अपने आप मे ही @ घर होता जिसका पता शायद बारंबार नही बदलता! पहचान का संकट नही होता! बार-बार पहचान बताने और कराने की कोशिशें नही करनी पड़ती! 
हाय @ मेरा घर! (मेरे घर का पता.)
अब, भाई साहब! आप नही पूछेंगे ? - @ आपका घर?
यानी मेरे घर का पता? 
......

आलेख - मनीश वर्मा
लेखक का ईमेल - itomanish@gmail.com
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल - editorbejodindia@yahoo.com